मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने 46 बोरियां नकली जीरा बरामद किया है। जांच में सामने आया कि सौंफ के बीजों पर सीमेंट और केमिकल की परत चढ़ाकर उन्हें शिव पुजारी जीरा** के नाम से बाजार में बेचा जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में हितेश सिंघल और टीटू अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
असल ब्रांड के मालिक विमल पटेल को अपने नाम से नकली उत्पाद बिकने की सूचना मिली थी। उन्होंने पड़ताल के बाद एमपी पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद छापेमारी कर यह खेप पकड़ी गई।
पुलिस ने बताया कि इससे पहले दिल्ली में भी नकली जीरा पकड़ा गया था, जिसे झाड़ू से तैयार किया जा रहा था।









