चीन द्वारा चांदी के निर्यात नियमों में बदलाव की चर्चाओं के बाद चांदी की कीमतों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।कहा जा रहा है कि 1 जनवरी से चीन से चांदी का निर्यात सीमित अथवा बिल्कुल बैन किया जा सकता है विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक स्तर पर चांदी का बड़ा भंडार चीन के पास है, ऐसे में सप्लाई पर असर पड़ सकता है।कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि चीन इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए चांदी आधारित बैटरी तकनीक पर काम कर रहा है, जिसे लिथियम से अधिक प्रभावी बताया जा रहा है,हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है एलन मस्क ने कहा है कि चीन का यह कदम वैश्विक बाजार के लिए चुनौती बन सकता है








