लखनऊ महानगर के प्रत्येक बूथ पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बड़े ही श्रद्धाभाव और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंडल के प्रत्येक बूथ पर समिति की बैठक आयोजित की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने चारबाग बूथ संख्या 269 पर प्रदेश महामंत्री संजय राय और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के साथ वृक्षारोपण किया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कैंट विधानसभा, मंडल 1 बूथ संख्या 208 पर, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने उत्तर विधानसभा में बूथ संख्या 316 पर, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने बूथ संख्या 311 पर, विधायक ओ.पी श्रीवास्तव ने इंदिरा नगर में बूथ संख्या 214 पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पंडित जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और कार्यकर्ताओं को पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।विभिन्न बूथों पर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नागरिकों के साथ उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और आयोजित संगोष्ठी में उनके विचारों को याद किया।









