Wednesday, February 5, 2025
spot_img
27.2 C
Lucknow
Wednesday, February 5, 2025
spot_img
Homeप्रदेशउत्तर प्रदेशपंकज सिंह ने झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया

पंकज सिंह ने झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर युवा मोर्चा द्वारा पश्चिम विधानसभा में बालागंज चौराहे पर आयोजित तिरंगा यात्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक नोएडा पंकज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रमेश तूफानी, सत्येंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, अभियान संयोजक अभिषेक खरे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, महामंत्री अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी हाथ में झंडा लहराते हुए और भारत माता की जय कारे लगाते हुए तिरंगा पद यात्रा में सम्मिलित हुए। बालागंज चौराहे से कैंपल रोड होते हुए भगत सिंह चौराहा राजाजीपुरम पर यात्रा का समापन हुआ।

यात्रा शुभारंभ अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए पंकज सिंह ने कहा कि विगत कई वर्षों से पार्टी के कार्यकर्ता सभी देशवासियों के साथ मिलकर देश भर में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ दोहराते हुए “हर घर तिरंगा” अभियान को तिरंगा यात्रा जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के साथ बड़े उत्साह से मनाते हैं।पार्टी ने तय किया है कि देश का एक-एक व्यक्ति अपने घरों पर झंडा लगाएं। जिसके लिए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी लोगों के मन में अति उत्साह है प्रत्येक देशवासी अपने घरों पर झंडा लहरा कर गर्व का अनुभव करता है। जैसा उत्साह अभी आप यहां पर आम जनमानस में देख रहे हैं कि सभी अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिए भारत माता की जय बोलते हुए आगे बढ़ रहे हैं , पूरे देश में इसी प्रकार उत्साह का वातावरण है इस अवसर पर मैं भी सभी से आवाहन करता हूं कि सभी अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर झंडा लगाए। उनके मन में देश के प्रति राष्ट्रभक्ति और प्रेम की भावना है उसको इस रूप में व्यक्त करने के लिए आगे बढ़कर हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता करें। भारत पूरे विश्व का नेतृत्व करे हमारे प्रधानमंत्री जी का ऐसा संकल्प है इस नजरिए से भी प्रत्येक देशवासी का स्वतंत्रता दिवस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना खास हो जाता है।

उपचुनाव में तैयारी को लेकर सवाल पर पंकज सिंह ने कहा कि हम सभी 10 सीटों पर विजय प्राप्त करेंगे यह हमारे कार्यकर्ताओं का संकल्प है।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान अब एक आम जनमानस में देश के उत्सव के रूप में स्थान बना चुका है। पार्टी की योजना अनुसार हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए महानगर व मंडल स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया गया और 11 12 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा में युवा मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है और इसके साथ ही 13 से 15 अगस्त तक कार्यकर्ता सभी घरों और व्यावसायिक केंद्र पर झंडा खरीद कर लगाने के लिए जनसंपर्क कर आवाहन करेंगे और जो खरीदने में सक्षम नहीं है उनको झंडा उपलब्ध कराएंगे।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत,अरविंद मिश्रा,पार्षद अनुराग मिश्रा, शिवपाल सांवरिया, अजय दीक्षित, अनूप कमल सक्सेना, गुड्डू यादव, नागेंद्र सिंह, विनोद यादव, पंकज पटेल राजीव त्रिपाठी, संतोष राय सहित युवा मोर्चा से सौरभ तिवारी, हर्ष शुक्ला,अंकित पांडे, प्रवीण कटियार , अतूल सिंह, समर्थ सिंह अनुभव तिवारी आयुष्मान सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Verified by MonsterInsights