Friday, March 13, 2026
spot_img
27.2 C
Lucknow
Friday, March 13, 2026
Homeप्रदेशपश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी

वाराणसी-पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार से एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार से अगले दो दिनों के लिए घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में गिरावट के भी आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों तक सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक रहेगा, जबकि दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिल सकती है।
शुक्रवार सुबह आसमान में घना कोहरा छाया रहा। करीब सात बजे दृश्यता मात्र 150 मीटर दर्ज की गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा धीरे-धीरे छंट गया। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम 21.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि ईरान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके चलते मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में कोहरे के साथ-साथ सुबह और शाम ठंड का एहसास बना रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!