लखनऊ पहली जनवरी से 18 ट्रेनों का समय बदल दिया गया।यह सभी लखनऊ से होकर गुजरेंगी।रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों की नई समयसारिणी लागू कर दी है। ट्रेन 19716 गोमतीनगर-जयपुर एक्सप्रेस ऐशबाग से अब शाम 5:45 बजे रवाना होगी।12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस गोरखपुर जं. स्टेशन से रात एक बजे, 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस गोरखपुर स्टेशन से रात 2:25 बजे।22412 आनंदविहार टर्मिनस-नाहरलगुन एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 4:10 बजे, 15558 आनंदविहार टर्मिनस-दरभंगा एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 4:30 बजे चलेगी।ट्रेन 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 10:55 बजे, 12212 आनंदविहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 10:55 बजे।12571 गोरखपुर-आनंदविहार टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर से शाम 6:50 बजे, 15009 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस गोरखपुर से रात सवा दस बजे चलेगी।ऐसे ही 12225 आजमगढ़-दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस आजमगढ़ स्टेशन से शाम 4:30 बजे।15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 4:55 बजे छूटेगी।19410 गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस गोरखपुर जंक्शन से सुबह 4:55 बजे चलकर खलीलाबाद से सुबह 5:34 बजे तथा बस्ती से सुबह 6:03 बजे छूटेगी।12555 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस गोरखपुर स्टेशन से शाम 4:20 बजे चलकर खलीलाबाद से शाम 4:56 बजे तथा बस्ती से शाम 5:22 बजे छूटेगी।