पाकिस्तान के कुर्रम जिले में शिया और सुन्नी मुस्लिमों के बीच संघर्ष थमता नहीं दिख रहा है। अब तक 68 लोगों की जान जा चुकी है। अधिकारियों का मानना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। कुर्रम अफगानिस्तान की सीमा पर बसा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का अहम जिला है। यहां दशकों से शिया और सुन्नी के बीच संघर्ष जारी है। मगर ताजे विवाद की वजह अलग है।_