लक्ष्मणपुर। पूरे खुशीयाली में श्रीमद भागवत कथा के पहले कलश यात्रा का आयोजन शनिवार की सुबह 10:00 बजे हुआ। महिलाएं सिर पर कलश रखकर हनुमत निकेतन धाम रघवापुर, सगरा शिव मंदिर होते हुए बूढ़ेश्वार नाथ धाम में पूजा अर्चना किए उसके बाद घर पर कलश पूजन का समापन हुआ। डीजे की धुन पर नाचते दिखे। मुख्य यजमान महेंद्र शुक्ला व कांति शुक्ला रही।
कथा व्यास आचार्य आशुतोष जी महाराज रहे। भागवत कथा के आयोजक अंकित शुक्ला ने आए हुए अतिथियों पर आभार प्रकट किया।
इस मौके पर विजय शंकर शुक्ला, श्याम शंकर शुक्ला, रवि शंकर शुक्ला ,प्रेम शंकर शुक्ला, महेंद्र शुक्ला, राम जी अमित शुक्ला, प्रमोद शुक्ला, दीपक शुक्ला, दीपक मिश्रा, संजीव पांडे, शेखर,प्रशांत पांडे सहित कई लोग मौजूद रहे।


