Wednesday, February 5, 2025
spot_img
27.2 C
Lucknow
Wednesday, February 5, 2025
spot_img
Homeप्रदेशपूर्णिया में तनिष्क शोरूम से 20 करोड़ की लूट

पूर्णिया में तनिष्क शोरूम से 20 करोड़ की लूट

बिहार के पूर्णिया में शुक्रवार (26 जुलाई) सुबह तनिष्क शोरूम में लूट हुई है। स्टाफ ने बताया कि बदमाश 20 करोड़ से ज्यादा की ज्वेलरी ले गए हैं। इसमें 10 करोड़ रुपए से अधिक हीरे के गहने हैं। बाकी सोने की ज्वेलरी बताई जा रही है। बाइक से आए 6 अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। सभी के पास हथियार थे। पहले 3 अपराधी शोरूम में कस्टमर बनकर घुसे थे। इसके बाद तीन और अंदर गए। फिर सभी ने गन पॉइंट पर लूटपाट की।
लूटपाट के दौरान बदमाशों ने शोरूम के कर्मचारी और ग्राहकों को ऊपर वाले फ्लोर पर बंधक बना लिया था। घटना पूर्णिया के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के डाकबंगला चौक स्थित तनिष्क शोरूम में हुई/

20 मिनट में अपराधी पूरी वारदात को अंजाम देकर निकल गए। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Verified by MonsterInsights