Saturday, February 14, 2026
spot_img
12 C
Lucknow
Saturday, February 14, 2026
spot_img
Homeप्रदेशफिर सलाखों के पीछे पहुंचे पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर

फिर सलाखों के पीछे पहुंचे पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर

फिर सलाखों के पीछे पहुंचे पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर देवरिया इंडस्ट्रियल प्लॉट घोटाले में पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर अरेस्ट बोले- मेरी हत्या करवाई जा सकती है, योगी आदित्यनाथ के इशारे पर हो रहा है ये सब पहले भी कई विवादों में रह चुके हैं आईपीएस अमिताभ ठाकुर भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ और पारदर्शिता के पक्ष में सतत संघर्ष करने वाले पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के साथ कुछ अनहोनी की आशंका है। अमिताभ लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। उन्हें शाहजहांपुर के आसपास कई लोगों ने ट्रेन से जबरदस्ती उतार लिया। पूछने पर कहां ले जा रहे हैं, कुछ नही बताया।ट्रेन के अधिकारियों से संपर्क करने पर मात्र इतना पता चला कि 10 से 15 लोग थे जो शायद सिविल पुलिस से थे, राजकीय रेलवे पुलिस या आरपीएफ से संबंधित नहीं थे। ये पता नहीं चल पाया है कि उन्हें कहां की पुलिस ले गई है और किस मामले में ले गई है। इस मामले में परिजन भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। उनकी पत्नी नूतन ठाकुर एक समाजसेवी और आरटीआई एक्टिविस्ट हैं

लखनऊ के तालकटोरा थाने के प्रभारी ने नूतन ठाकुर को फ़ोन कर सूचना दी कि कुछ माह पूर्व देवरिया में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने अमिताभ ठाकुर को गिरफ़्तार किया है और उन्हें देवरिया ले जाया जा रहा है।नूतन का कहना है कि देवरिया एफआईआर प्रकरण में आईओ के बारे में पता करने की कई बार कोशिश की ताकि अपना पक्ष रख सकें लेकिन कोई जानकारी नहीं दी गई और पूरे मामले को रहस्य बनाकर रखा गया।इस एफ़आईआर में नूतन ठाकुर को भी आरोपी बनाया गया है।

नूतन ने बताया कि कुछ देर पहले लखनऊ पुलिस ने उन्हें सूचना दी है कि अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें पूछताछ के लिए देवरिया ले जाया जा रहा है। इससे पहले नूतन पति के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पोस्ट की।जीआरपी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि जैसे ही लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस आकर रुकी। पहले से मौजूद लखनऊ क्राइम ब्रांच की टीम पूर्व आइपीएस को नीचे उतरकर अपने साथ ले गई।

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर का ट्विटर अकाउंट किसने डिलीट किया? रातोंरात अमिताभ ठाकुर और नूतन ठाकुर का ट्विटर अकाउंट कहां गया? अगर डिलीट या डिसएबल हुआ तो किसने डिलीट या डिसएबल करवाया? अमिताभ ठाकुर लंबे समय से योगी सरकार की आँख की किरकरी बने हुए थे। वे STF चीफ से लेकर योगी सरकार और उनके दफ़्तर तक लगातार चुभते हुए सवाल पूछ रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!