लखनऊ हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट में भाजपा लखनऊ महानगर मध्य विधानसभा की बजट चौपाल बैठक में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने बजट को जनकल्याणकारी और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कलम बताया। कार्यक्रम में रमेश तूफानी , मध्य विधानसभा उपविजेता रजनीश गुप्ता अभियान संयोजक घनश्याम दास अग्रवाल, सुधीर हलवासीया, सुधाकर त्रिपाठी, उपस्थित रहें।
राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि बजट “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने वाला है। उन्होंने इसे देश के समग्र विकास, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, महिलाओं के सशक्तिकरण, सीमाओं की सुरक्षा तथा व्यापार-उद्योग को बढ़ावा देने वाला बजट है।सरकार उद्योगों को प्रोत्साहन देने, उद्यमियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने और व्यापार को सुगम बनाने के लिए औद्योगिक कॉरिडोर विकसित कर रही है। कैंसर की दवाओं को सस्ता करने, इलेक्ट्रिक व्हीकल, सोलर ऊर्जा और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने जैसे कदम आम जनता के लिए राहतकारी है जिससे सड़क, रेलवे और हाईवे नेटवर्क का विस्तार होगा तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
उन्होंने बताया कि यह बजट एक ऐसे देश को दर्शाता है जो उपभोग से परे जाकर सेवाओं के क्षेत्र को मजबूत कर रहा है और साथ ही एक विश्वसनीय विनिर्माण केंद्र के रूप में लगातार उभर रहा है। बजट की सबसे खास बात इसका स्पष्ट दीर्घकालिक दृष्टिकोण हैं ।उन्होंने कहा कि इसमें भौतिक, डिजिटल और मानवीय क्षमताओं के निर्माण, निवेश को सक्षम बनाने, उत्पादकता बढ़ाने और उन क्षेत्रों का समर्थन करने पर जोर दिया गया है जो वैश्विक प्रतिस्पर्धा की अगली लहर को गति प्रदान करेंगे। यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में विनायक पाण्डेय, सुरेश छबलानी, प्रियंक गुप्ता, विपिन सोनकर, किशन कुमार लोधी, गिरीश गुप्ता, राम कृष्ण यादव, मनोज रस्तोगी, एस पी कंछल, धर्मेंद्र मिश्रा, अनिल कश्यप, अनुराग साहू सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं कार्यकता उपस्थित रहें।








