बद्रीनाथ के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे; केदारनाथ के कपाट कब खुलेंगे ये महाशिवरात्री (15 फरवरी) को तय होगा।
बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में मोबाइल बैन करने की तैयारी चल रही है। परिसर में अगर कोई श्रद्धालु फोन लेकर घूमता है, तो उसके मोबाइल को जब्त कर लिया जाएगा। उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
यह बैन उन लोगों की वजह से लगाया जा रहा है, जो मंदिर परिसर में ब्लॉगिंग और वीडियो बनाते हैं। समिति का कहना है कि देश के कई बड़े मंदिरों में पहले से ऐसे नियम हैं। अब केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में भी अपने अलग नियम लागू किए जाएंगे। इसके अलावा मंदिर ट्रस्ट गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगाने की भी तैयारी कर रहा है।









