बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद को लेकर बवाल हो गया है। यहां जबरन इस्लामिया मैदान में जाने की जिद पर अड़े लोगों को पुलिस ने रोक लिया। इस पर भीड़ ने नारेबाजी कर दी। कुछ देर में पथराव शुरू हो गया।
पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया। लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस फोर्स इलाके में मार्च कर रही है। अधिकारी लोगों को घरों में रहने की हिदायत दे रहे हैं। आसपास के जिलों से फोर्स बढ़ा दी गई है।









