भारतीय सेना ने गुलमर्ग जाते वक्त रास्ते में फंसे 68 पर्यटकों को बचाया है। इनमें 30 महिलाएं, 30 पुरुष और 8 बच्चे शामिल हैं। भारतीय सेना की चिनार कोर ने इस मिशन को अंजाम दिया है। चिनार वॉरियर्स को सिविल प्रशासन से पर्यटकों के फंसे होने की जानकारी मिली थी। चिनार कोर का नाम यहां के चिनार वृक्ष के नाम पर रखा गया है। यह कोर कश्मीर के पूर्वी और उत्तरी इलाकों में सुरक्षा के इंतजाम देखती है।