यूपी- बांदा जेल के कारापाल विक्रम सिंह यादव को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि उन्होंने नोएडा के कुख्यात अपराधी रवि काना को जेल से रिहा कर दिया, जबकि नोएडा कोर्ट ने उसे बी वारंट पर तलब कर रखा था।
बांदा जेल प्रशासन का कहना है कि रवि काना की रिहाई शाम 6:39 बजे हो चुकी थी, जबकि नोएडा कोर्ट का वारंट रात पौने आठ बजे प्राप्त हुआ।









