Monday, January 26, 2026
spot_img
17 C
Lucknow
Monday, January 26, 2026
spot_img
Homeप्रदेशभाजपा लखनऊ महानगर द्वारा देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल...

भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती बूथ स्तर पर मनाई गई

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती बूथ स्तर पर मनाई गई। प्रातः आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में महानगर अध्यक्ष सहित बड़ी संख्याओं में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने सरदार पटेल को कैंट विधानसभा के बूथ संख्या 164 पर कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। आनंद द्विवेदी ने कहा कि सरदार पटेल के प्रयासों से ही भारत आज एक शक्तिशाली और एकीकृत राष्ट्र है। उनका पूरा जीवन देश की एकता और अखंडता को समर्पित रहा।

इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए आनंद द्विवेदी ने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद 560 से अधिक रियासतों को एकीकृत कर अखंड भारत का निर्माण किया था। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से उनकी जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया, जो उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने राजा राममोहन वार्ड के बूथ संख्या 283 पर, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने उत्तर विधानसभा बूथ संख्या 311 पर, विधायक ओपी श्रीवास्तव ने मैथिली शरण गुप्त वार्ड की बूथ संख्या 165 पर पुष्पांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!