Sunday, January 11, 2026
spot_img
20.9 C
Lucknow
Sunday, January 11, 2026
spot_img
Homeप्रदेशभाजपा लखनऊ महानगर द्वारा कैंट और सरोजिनी नगर विधानसभा में अटल जन्म...

भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा कैंट और सरोजिनी नगर विधानसभा में अटल जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा कैंट और सरोजिनी नगर विधानसभाओ में अटल जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में संगोष्ठी और मतदाता पुनरीक्षण अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कैंट विधानसभा में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और सरोजिनी नगर में राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथियों ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किए और अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार साझा किए।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अटल जी की स्मृतियों को नमन करते हुए कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के वह स्तंभ है जिनके विचार और दिखाएं रास्ते पर चलकर प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में भारत विकसित देश बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
हमारे कार्यकर्ताओं ने मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान में पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया है और सभी पात्र लोगों का नाम जुड़वाने के लिए कठिन परिश्रम किया है।
ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के उपरांत अगले चरण में विशेष सक्रियता रखते हुए सूची की जांच करके नाम जोड़ने हटाने और आवश्यक सुधार के लिए दावे व आपत्ति दर्ज कराकर मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने में सहयोग करना है।

राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा ने अटल जी के साथ स्मरणो को साझा किया। दिनेश शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची केवल सामान्य सूची नहीं है बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, चुनाव की पारदर्शिता और नागरिक अधिकारों से जुड़ा विषय है। इसलिए फर्जी वोटर को मतदाता सूची से हटाने और पात्र लोगों के शत प्रतिशत नाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि सरोजिनी नगर कार्यक्रम में सांसद बाबूराम निषाद, रामाशंकर त्रिपाठी, कौशलेंद्र द्विवेदी, राजेश सिंह और कैंट विधानसभा में पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी गुड्डू, मानसिंह, चेतन बिष्ट, घनश्याम अग्रवाल, अशोक तिवारी, विनायक पांडे सहित बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्ष पार्षद उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!