भीषण चक्रवाती तूफान मोन्था मछलीपट्टणम और कलिंगपट्टणम के बीच आंध्र प्रदेश और यनम के तट को पार कर गया है। इस दौरान 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बेहद तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने बताया है कि मोन्था ने कल शाम आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के पास दस्तक दी थी, इस दौरान करीब 4 घण्टे लैंडफाल हुआ। अब ये भीषण चक्रवाती तूफान “मोंथा” 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। अगले 12 घंटों में गहरे दबाव में बदलने की संभावना। तट में प्रवेश, रडार व उपग्रह से निगरानी जारी। आन्ध्र प्रदेश के तट से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से टकराया तूफान मोन्था। साइक्लोन मोना से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तबाही। 5 की मौत, हजारों लोगों को किया रेस्क्यू।









