Thursday, March 12, 2026
spot_img
35.2 C
Lucknow
Thursday, March 12, 2026
Homeप्रदेशमकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेला शुरू

मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेला शुरू

गोरखपुर गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर प्रसिद्ध खिचड़ी मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया है। परंपरा के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर के रूप में सबसे पहले बाबा गोरक्षनाथ को खिचड़ी अर्पित करेंगे, जिसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

खिचड़ी मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। यह मेला आस्था, परंपरा और संस्कृति का अनूठा संगम माना जाता है। करीब एक महीने से अधिक चलने वाला यह मेला हजारों लोगों के लिए रोजगार का साधन भी बनता है, जहां विभिन्न समुदायों के लोग दुकानें लगाते हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। पुलिस बल के साथ एटीएस और एसडीआरएफ की तैनाती की गई है। खिचड़ी मेला सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जहां जाति-धर्म का भेद मिट जाता है और सभी श्रद्धालु एक साथ आस्था प्रकट करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!