महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने पार्टी केसर बाग कार्यालय पर SIR ( मतदाता गहन पुनरीक्षण) अभियान के अंतर्गत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ अभियान को गति देने के लिए बैठक की और बूथ स्तर पर चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि 50 से अधिक कार्यकर्ताओं की विशेष टोली भी गठित की गई है जो महानगर कार्यालय से फोन के माध्यम से पार्टी द्वारा लगाए गए बी एल ए और कार्यकर्ताओं से वार्ता करके अभियान की प्रतिदिन रिपोर्ट प्राप्त कर रहे हैं।
महानगर अध्यक्ष ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लगे पार्टी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं अभियान के संयोजको से कार्य को समयबद्ध सीमा से पूर्व पूरा कराने का आह्वान किया। अभियान संयोजकों से कहा कि मंडल शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में न जुड़ने से न छूटे।
विशेष रूप से नए मतदाता जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए योजनाबद्ध कार्य किया जाए। बूथ समितियां, स्थानीय स्तर पर समन्वय बनाकर मतदाता सूची के संशोधन, नाम जोड़ने, सुधार और विलोपन की प्रक्रिया में सक्रिय योगदान दें।
बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, रजनीश गुप्ता, गिरीश गुप्ता, चेतन सिंह बिष्ट घनश्याम अग्रवाल ,विजय भुर्जी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।







