Sunday, March 1, 2026
spot_img
33.4 C
Lucknow
Sunday, March 1, 2026
Homeप्रदेशमाघ मेला 2026 का शुभारंभ संगम पर उमड़े लाखों की संख्या में...

माघ मेला 2026 का शुभारंभ संगम पर उमड़े लाखों की संख्या में कल्पवासी

प्रयागराज 02 JANUARY 2025 माघ मेला 2026 का पहला स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के साथ आज से विधिवत शुरू हो गया। संगम क्षेत्र में भोर से ही कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का तांता लग गया। प्रशासन के अनुसार, आज 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के संगम में स्नान करने की संभावना है। यह माघ मेले का पहला प्रमुख स्नान पर्व है।
माघ मेला कुल 44 दिनों तक चलेगा। इस दौरान 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं के प्रयागराज पहुंचने का अनुमान है। प्रशासन के मुताबिक करीब 20 लाख कल्पवासी 3 जनवरी से 1 फरवरी तक संगम तट पर रहकर कल्पवास करेंगे। इसके लिए संगम के सभी प्रमुख घाटों को तैयार कर लिया गया है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था के मद्देनजर मेला क्षेत्र में केवल आपात सेवाओं के वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। अन्य श्रद्धालुओं को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े कर पैदल मार्गों से स्नान घाटों तक पहुंचने की व्यवस्था की गई है।
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस बल के साथ-साथ ATS की भी व्यापक तैनाती की गई है। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!