Friday, February 13, 2026
spot_img
13 C
Lucknow
Friday, February 13, 2026
spot_img
Homeप्रदेशमीना भारती जी द्वारा लखनऊ में एक फैशन शो आयोजित किया गया

मीना भारती जी द्वारा लखनऊ में एक फैशन शो आयोजित किया गया

मीना भारती जी प्रसिद्ध समाजसेविका एवं प्रदेश अध्यक्ष कल्याणी हेल्थ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा खादी महोत्सव 2026 कार्यक्रम में महिलाओं के लिए साड़ी रैंप वॉक एवं फैशन शो का सफलतापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का आयोजन संस्कृत विश्वविद्यालय गोमती नगर लखनऊ मैं हुआ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र से कामकाजी घरेलू प्रोफेशनल महिलाओं द्वारा उत्साह पूर्वक साड़ी रैंप वॉक में हिस्सा लिया एवं हमारे सनातन वह देश की परंपरा व परिधान साड़ी को जन-जन तक पहुंचाने का एक सफल आयोजन रहा वर्तमान समय में जहां पश्चिमी फैशन की अंधी दौड़ में आजकल युवा वर्ग एवं मां-बाप भी स्टेटस में कमी ना रहे यह सोच के विदेशी कपड़ों पहनने व उसकी बढ़ावा देने में लगे हैं वहीं कुछ वर्षों में देश की परंपरा नारी का सौंदर्य एवं सम्मान साड़ी का प्रचलन बहुत ही अच्छे ढंग से चल रहा है और इसको और बढ़ावा देने के लिए श्रीमती मीना भारती जी ने इस संदेश के साथ की महिलाएं विभिन्न अवसरों पर साड़ी पहने वह अपनी परंपरा को अनवरत जारी रखें तथा युवा वर्ग को भी प्रेरित करें यह कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा महिलाओं ने भी कार्य को बहुत सराहना की कार्यक्रम में मुख्य तौर पर कल्याणी हेल्थ वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्षता जरिया फाउंडेशन की फाउंडर अध्यक्ष ममता जिंदल जी ने कुशलता पूर्वक इस कार्यक्रम का संचालन किया जिसकी लोगों ने बहुत ही प्रशंसा की और आशा की की आने वाले वर्षों में एवं खासतौर पर हमारे सनातन त्यौहार में इस प्रकार के कार्यक्रम किए जाएंगे जिससे की देसी परिधान खानपान शिक्षा का प्रचार व प्रसार हो सके

श्रीमती दीप्ति सिंह को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि रामगोपाल काका जी

कल्यानी हेल्थ वेलफेयर सोसाइटी एवं खादी एवं ग्रामोद्योग महोत्सव 2026 द्वारा संयुक्त रूप से खादी साड़ी रैंप वॉक फैशन शो कार्यक्रम का आयोजन संस्कृत विश्वविद्यालय गोमती नगर, लखनऊ में किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में मिशन मोदी अध्यक्ष रामगोपाल काका

कल्यानी हेल्थ वेलफेयर सोसाइटी एवं खादी एवं ग्रामोद्योग महोत्सव 2026 द्वारा संयुक्त रूप से खादी साड़ी रैंप वॉक फैशन शो कार्यक्रम का आयोजन संस्कृत विश्वविद्यालय गोमती नगर, लखनऊ में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मिशन मोदी अध्यक्ष रामगोपाल काका शामिल रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खादी को बढ़ावा देना है। रामगोपाल काका जी ने बताया कि खादी सिर्फ कपड़ा हे नहीं है बल्कि ये हमारे देश का गौरव भी है।

मीना भारती जी के कुशल संयोजन में कल्याणी हेल्थ वेलफेयर सोसाइटी एवं खादी ग्राम उद्योग महोत्सव 2026 द्वारा संयुक्त रूप से रैंप वॉक फैशन शो कार्यक्रम में प्रतिभागी महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया रैंप वॉक किया तथा डांस आदि भी प्रस्तुत किया वर्तमान समय में महिलाएं स्वतंत्र रूप होकर हर क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं साथ ही घर एवं परिवार की जिम्मेदारी भी कुशलता पूर्वक निभा रही है

कल्याणी हेल्थ वेलफेयर सोसाइटी की प्रमुख एवं जरिया फाउंडेशन की अध्यक्षता समाजसेविका ममता कुलकर्णी जी ने सफलतापूर्वक कार्यक्रम का संचालन किया तथा प्रतिभागियों एवं दर्शकों के साथ उपस्थित नन्हे मुन्ने बच्चों को भी स्टेज पर डांस के लिए आमंत्रित कर उनके साथ पूरे एनर्जी से डांस किया और इसी के साथ बच्चों का भी मनोरंजन एवं इस कार्यक्रम के प्रति जागरूकता की गई

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगोपाल काका जी राष्ट्रीय अध्यक्ष मिशन मोदी अगेन ने एक विशेष भेंट वार्ता

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगोपाल काका जी राष्ट्रीय अध्यक्ष मिशन मोदी अगेन ने एक विशेष भेंट वार्ता में मिशन मोदी अगेन के विजन को साझा किया और पर बताया कि समाज में अंतिम पायदान में खड़े लोगों तक मोदी जी की विजन पहुंचे एवं विकास का उन्हें फायदा मिले खासतौर पर महिलाओं बच्चों के चौमुखी विकास रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य पर विशेष रूप से मिशन मोदी कार्य कर रहा है एवं ग्रास रूट लेवल पर लोगों को जागरुक कर एवं जोड़कर एक बेहतर समाज बनाने की परिकल्पना को साकार करना है

श्रीमती मीना भारती जी द्वारा इस कार्यक्रम के दौरान एक संयुक्त प्रेस वार्ता

श्रीमती मीना भारती जी द्वारा इस कार्यक्रम के दौरान एक संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया की साड़ी का क्या महत्व है एवं इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य क्या है श्रीमती मीना भारती इस प्रकार के अनूठे कार्यक्रम जैसे कि भारतीय वेशभूषा पोशाक धर्म विचार शिक्षा आदि पर लंबे समय से कार्य कर रही है और आज का यह कार्यक्रम उनके ही सफल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ

इस अवसर पर कल्यानी हेल्थ वेलफेयर सोसाइटी की प्रदेश अध्यक्ष मीना भारती, संरक्षक ममता जिंदल, कार्यक्रम संयोजक रागिनी सिंह, कोरियोग्राफर मधु सिंह, इन्दु शर्मा,, दीवा गुप्ता,श्रीमती दीप्ति सिंह, मोनिका शाह, नीलम सेठी, निधि बाजपेई, डाक्टर श्रुति मिश्रा, नूतन द्विवेदी, शो स्टॉपर रुचि खान आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 80 से अधिक लोग ने भाग लिया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!