Saturday, March 7, 2026
spot_img
21.6 C
Lucknow
Saturday, March 7, 2026
Homeप्रदेशयोग गुरु राजेश पांडे शिष्यों के साथ मनाया होलका पर्व

योग गुरु राजेश पांडे शिष्यों के साथ मनाया होलका पर्व

लखनऊ के फैजुल्लागंज वार्ड में सुप्रसिद्ध योग गुरु राजेश पांडे द्वारा नियमित योग कक्षा का संचालन विगत कई वर्षों से किया जा रहा है इसमें सभी लोग वरिष्ठ महिलाएं पुरुष एवं बच्चे प्रातः काल इस योग कार्यक्रम में सम्मिलित होते हैं तथा सभी त्योहार भी मिलजुल के मानते हैं इसी के चलते होलिका के शुभ अवसर पर योग गुरु राजेश पांडे द्वारा शिष्यों के साथ एक योग शिविर का आयोजन किया गया तथा शिष्यों द्वारा मनोहरी पारंपरिक लोकगीत होलिका के शुभ अवसर पर प्रस्तुत किया तथा श्री राजेश पांडे जी द्वारा इस अवसर पर सभी देशवासियों को योग के संदर्भ में संदेश दिया कि यह हमारी आदिकाल की परंपरा है सनातन की और इसमें शरीर को स्वस्थ रखने की सभी विशेषताएं तथा प्राचीन काल के आयुर्वेद नुस्खे से कठिन से भी कठिन रोगों का निदान किया गया है किंतु वर्तमान पाश्चात्य संस्कृति का अनुकरण के चलते एवं अंग्रेजी शिक्षा के कारण हमारी परंपरा लगभग समाप्त हो गई थी किंतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं योग गुरु के करण आज लोगों में योग संबंधी आकर्षण बड़ा है तथा लोग लगातार इससे जोड़ने चले आ रहे हैं इसी को देखते हुए योग गुरु राजेश पांडे जी ने निशुल्क योग कक्षा प्रारंभ की है जिसमें क्षेत्रीय लोगों आसपास के लोगों द्वारा बड़ी संख्या में भाग लिया जाता है जिसमें वरिष्ठ नागरिक एवं स्त्री पुरुष व बच्चे और युवा लगातार जोड़कर योग प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और योग और आयुर्वेद की निशुल्क सेवा एवं परामर्श भी इस योग शिविर के द्वारा हर रोज प्रातः काल दिया जाता है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!