कल (रविवार, 1 फरवरी) माघी पूर्णिमा है। इस दिन माघ मास खत्म होगा और सोमवार से फाल्गुन महीना शुरु हो जाएगा। माघी पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। इस वजह से माघी पूर्णिमा का महत्व और अधिक बढ़ गया है। रविवार और पूर्णिमा के योग में स्नान-दान के साथ ही सूर्य पूजा जरूर करनी चाहिए। सुबह जल्दी उठें और ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जप करते हुए सूर्य को अर्घ्य चढ़ाएं।









