रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रातः सिटी मोंटेसरी की गोल्फ सिटी शाखा का उद्घाटन किया । उसके पश्चात रक्षा मंत्री बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला के राजाजीपुरम स्थित आवास गए और उनकी माता श्री स्वर्गीय प्रतिष्ठा शुक्ला के निधन के उपरांत चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व एमएलसी स्वर्गीय विंध्यवासिनी कुमार के निधन के उपरांत उनके राजेंद्र नगर स्थित आवास और पूर्व पार्षद अतुल अवस्थी के पिताश्री के पिछले माह हुए निधन पर पान दरीबा स्थित आवास गए और परिजनों से भेंट करके शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी डॉ महेंद्र सिंह, रामचंद्र प्रधान, ,डॉ राघवेंद्र शुक्ला, महामंत्री त्रिलोक अधिकारी पुष्कर शुक्ला,मीना महेश्वरी संस्थापक संरक्षक ईष्टा माहेश्वरी फाउंडेशन, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग उपस्थित रहे।


