Thursday, February 26, 2026
spot_img
23.3 C
Lucknow
Thursday, February 26, 2026
spot_img
Homeप्रदेशराष्ट्रीय बैटल डांस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ

राष्ट्रीय बैटल डांस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ 10 जनवरी 2026 बैटल डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय बैटल डांस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ दिनांक 10 जनवरी 2026 को संस्कृत पाठशाला महाविद्यालय, सदर बाजार, लखनऊ में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 10 एवं 11 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि
“आज का युवा केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से भी देश का नाम रोशन कर रहा है। बैटल डांस स्पोर्ट्स जैसी विधाएँ अनुशासन, फिटनेस, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का उत्कृष्ट संगम हैं। ब्रेक डांस का ओलंपिक खेल के रूप में शामिल होना इस विधा और युवाओं की प्रतिभा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा, स्वस्थ जीवनशैली और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं।”उन्होंने आयोजन समिति को इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएँ भी दीं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री जय सिंह, निदेशक, आउटरीच ब्यूरो, भारत सरकार रहे ।


इस अवसर पर यह भी उल्लेखनीय रहा कि डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह,निदेशक इग्नू ने मास्टर कैटेगरी एक्रो योग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्रतियोगिता की गरिमा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम में अर्जुन अवॉर्डी सुश्री रचना गोविल की संरक्षक के रूप में गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उनकी उपस्थिति से खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में श्री संजीव कुमार सिंह, क्रीड़ा अधिकारी,श्री अनिल श्रीवास्तव, निदेशक, जन शिक्षण संस्थान, लखनऊ,तथा श्री अंकुर अग्रवाल, ट्रस्टी, संस्कृत पाठशाला भी उपस्थित रहे।


प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने क्लासिकल डांस, लोक कला, एक्रो योग, एक्रोबैटिक एवं अन्य श्रेणियों में अपनी शानदार एवं ऊर्जावान प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह आयोजन भारतीय सांस्कृतिक विरासत, खेल भावना और आधुनिक फिटनेस का उत्कृष्ट समन्वय प्रस्तुत कर रहा है।


प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किए जिसमें मोहलक्षिका सिंह,नेविका सिंह,अर्न ओम सिंह,दीपांशी, तनिष्क बंसल, शिक्षा अग्रवाल, गार्गी द्विवेदी आदि मुख्य रहें ।

श्रीमती सुमति गुप्ता प्रख्यात समाजसेवी बाल एवं महिला अधिकार व विकास के लिए कार्यरत एक जाना माना नाम है पिछले कई वर्षों से आप महिला एवं बाल कल्याण के लिए संघर्षरत है श्रीमती गुप्ता आज इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर कलाकारों का हौसला बढ़ाया तथा इस कार्यक्रम के आयोजकों की प्रशंसा की तथा बताया कि लखनऊ में इस प्रकार का पहला अनूठा कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है जिसके लिए बधाई के पात्र है

कार्यक्रम का सफल आयोजन बैटल डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया। आयोजन समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री के. बी. पंत ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता का समापन समारोह 11 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा।

आज के इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश भर से कलाकारों ने अपनी कला प्रस्तुत की तथा दर्शकों का मन मोह लिया इस नए एवं अनूठे कार्यक्रम का लखनऊ में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया

कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त बाल कथक नृत्यांगना सुश्री शिक्षा अग्रवाल ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया

संडीला हरदोई से आए बाल कलाकार अनुष्का अस्थाना ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया अनुष्का संडीला हरदोई की रहने वाली है 8 साल की अनुष्का शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल संडीला की छात्रा है अनुष्का के पिता पवन कुमार अस्थाना जो की शिक्षक है संडीला के स्थानीय विद्यालय में सपरिवार अपनी बेटी के प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और हौसला बढ़ाने के लिए साथ रहे हैं अनुष्का अंडर 8 के ट्रेडिशनल नृत्य में आज राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में भाग लिया अनुष्का पूर्व कई कार्यक्रमों में अपना मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया तथा हरदोई महोत्सव और कई कार्यक्रमों में भाग लिया भविष्य में अनुष्का एक कुशल एवं प्रख्यात नृत्यांगना बनना चाह रही है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!