भारतीय जनता पार्टी अटल सदस्यता अभियान पर्व के तहत उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और कार्यकर्ताओं के साथ कैंट विधानसभा की बूथ संख्या 100 पर वृहद स्तर पर अभियान चला कर लोगों को पार्टी सदस्य बनाया गया।अभियान में अन्य स्थानों पर बीजेपी वरिष्ठ नेता और अवध क्षेत्र सदस्यता अभियान प्रमुख नीरज सिंह,एमएलसी मुकेश शर्मा,विधायक डॉ नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव, महापौर सुषमा खर्कवाल, अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता ने भी सदस्यता अभियान टोलियों के साथ बूथ स्तर पर अभियान चलाया।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि नीरज सिंह ने महानगर अध्यक्ष आनद द्विवेदी के साथ कैंट विधानसभा क्षेत्र बूथ संख्या 70 पर अखिल भारतीय ब्रह्म समाज द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान में और पश्चिम विधानसभा में ग्राम हयात की बूथ संख्या 4 और 5 के क्षेत्रवासियो को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।इससे पूर्व प्रातः बाराबंकी जनपथ में सदर विधानसभा के गांव खासपरिया के बूथ संख्या 212 और 213 में भी सदस्यता अभियान चलाया जिसमे एमएलसी अंगद सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
एमएलसी मुकेश शर्मा ने पश्चिम विधानसभा के आचार्य नरेंद्र देव वार्ड की बूथ संख्या 235 पर अंजनी श्रीवास्तव और कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान चलाया।
नीरज सिंह ने ज्ञान के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुए अभियान में भाजपा अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर रिकॉर्ड सदस्य बनाएगी।
उन्होंने कहा की तीन दिन में एक करोड़ सदस्य बनकर इसकी बुनियाद रखी जा चुकी है। सदस्य संगठन की आत्मा है।
उत्साह से लबरेज युवाओं को संबोधित करते हुए नीरज सिंह ने कहा की भाजपा का परिवार बढ़ता ही चला जा रहा है क्योंकि हमारा संगठन भारतीय संस्कृति से ओत प्रोत है। देश की रक्षा के लिए हमारे नेता अपनी आहुति देने से पीछे नहीं हटे। हमारी पार्टी को किसी अंग्रेज ने नही बनाया पर हमारे नेता डॉक्टर मुखर्जी ने देश प्रेम की भावना से बीजेपी की बुनियाद रखी। कांग्रेस के लचर रवैया के खिलाफ वो युवा खड़े हुए और हमारे पार्टी की बुनियाद रखी। हमारे नेताओं ने सत्ता का त्याग करके राष्ट्रीय विचारधारा की बुनियाद पर पार्टी को खड़ा किया। कभी भी सत्ता प्राप्ति के लिए हमारे नेताओं ने काम नहीं किया। हमारे लिए व्यक्ति से बड़ी पार्टी और पार्टी से बड़ा देश है।
उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी के शासनकाल में देश की प्रतिष्ठा बड़ी है। विश्व में मोदी जी शांति का नया संदेश दे रहे है। हमारे नेता को पूरा देश सुन रहा है। रूस और यूक्रेन में हो रहे युद्ध को समझौता की ओर मोदी जी ले जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं की विश्व में कभी ऐसी गंभीरता नही थी।
उन्होंने कहा की कुछ पार्टी धर्म और जाति पर देश को बांट रही है। हमको उनको मुंह तोड़ जवाब देना होगा। उन्होंने की ये नरेंद्र मोदी जी का ही नेतृत्व है कि बांग्लादेश की निर्वासित प्रधानमंत्री को हमारे देश में शरण दी है।
उन्होंने कहा की देश ने आज हर क्षेत्र में तरक्की की है। रक्षा के क्षेत्र में आज हम 83 प्रकार के हथियार निर्यात कर रहें है। रूस और अमरीका की तरफ हमको देखने की आवश्यकता नहीं है।
अटल की कविता से भरा जोश बीजेपी के नेता नीरज सिंह ने अपने संबोधन में कई बार पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को याद किया। उन्होंने कहा की हार में न जीत में किंचित नही भयभीत मैं से हमको सीख मिलती है की हमको लगातार देश और समाज के लिए काम करना है। कार्यक्रम के बाद श्री सिंह ने गांव का भ्रमण कर घर घर लोगों से मिले और बीजेपी की सदस्यता अभियान को गांवों के लोगों तक पहुंचाया।