Wednesday, February 5, 2025
spot_img
22.5 C
Lucknow
Wednesday, February 5, 2025
spot_img
Homeप्रदेशउत्तर प्रदेशलखनऊ में खुर्रमनगर ओवरब्रिज 267 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो...

लखनऊ में खुर्रमनगर ओवरब्रिज 267 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो गया है

लखनऊ में खुर्रमनगर ओवरब्रिज 267 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो गया है। शुक्रवार से लोगों के लिए एक लेन खोल दिया जाएगा। ओवरब्रिज के तैयार होने से सात लाख लोगों को सुविधा मिलेगी। ब्रिज निर्धारित समय से चार महीने की देरी से तैयार हुआ है। फ्लाईओवर की लंबाई 2 किलोमीटर तक है।ओवरब्रिज को धनुष आकार में बनाया गया है। इसे आर्च मॉडल पर तैयार किया गया है। खरमास के बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी उद्धाटन कर सकते हैं। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ही ओवरब्रिज खुला रहेगा।ओवरब्रिज तो बनकर तैयार हो गया है, लेकिन फिनिशिंग का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। ओवरब्रिज पर अभी रेलिंग नहीं लगी है। लाइटिंग का काम भी अभी पूरा किया जा रहा है। बाएं लेन में अभी काफी काम बचे हुए हैं। साइन बोर्ड आ चुके हैं, लेकिन अभी तक लगाए नहीं गए हैं। बाएं लेन का काम पूरा नहीं होने के कारण एक तरफ बैरिकेडिंग लगी रहेगी। ताकि कोई दुर्घटना न हो।ओवर ब्रिज का काम चार महीने की देरी से खत्म हुआ है। इसका कारण ट्रैफिक के दबाव के चलते काम प्रभावित होना है। इसके साथ ही धनुष आकार पर नई डिजाइनिंग में भी ब्रिज का बनना है। सितंबर 2023 तक काम को पूरा हो जाना चाहिए था।23 मार्च 2022 को इसका निर्माण शुरू हुआ था, जिसका शुरुआती बजट 180 करोड़ रूपए था। पहले ब्रिज को खुर्रमनगर के आगे उतारने की तैयारी थी, लेकिन इसे जगरानी तक बढ़ा दिया गया। इससे पुल समय से तैयार नहीं हो सका।ओवरब्रिज के चलते खुर्रमनगर, जगरानी, सेक्टर-25 और बंधे वाले रोड पर जाम से मुक्ति मिलेगी। यहां पर रहने वाले करीब सात लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा। टेढ़ी पुलिया से आने वाले लोग इसकी दाहिनी लेन पर सीधे आ सकेंगे।पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर पर वाहन के चढ़ते ही मुंशी पुलिया, खुर्रमनगर, टेढ़ी पुलिया, इंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाईओवर होते हुए आइआइएम रोड फ्लाईओवर से होते हुए जा सकेंगे। आने वाले एक सप्ताह में दूसरी लेन पर वाहन चलने लगेंगे।सेक्टर- 19 इंदिरा नगर से शुरू होकर जगरानी मिनी स्टेडियम तक ओवरब्रिज बना है। दो किलोमीटर लंबे पुल पर सुबह छह बजे से शाम 6 बजे तक वाहन आवाजाही कर सकेंगे। पीडब्ल्यूडी, एनएच इंजीनियर राजेश कुमार पिथौरिया ने कहा कि ब्रिज बनकर तैयार है। इससे लोगों को फायदा मिलेगा। जल्द ही दूसरी लेन भी शुरू कर दी जाएगी।वहीं, विजय कंस्ट्रक्शन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के इंजीनियर शुभव श्रीवास्तव ने कहा कि आधुनिक तकनीक के साथ ओवरब्रिज का निर्माण किया गया है। इससे लोगों को फायदा होगा। ब्रिज निर्माण में कोई दुर्घटना नहीं हुई है। कुशलता पूर्वक इसका निर्माण पूरा किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Verified by MonsterInsights