विकास नगर लखनऊ व्यापार मंडल द्वारा दिनांक 17 फरवरी 2026 मंगलवार को लक्ष्मी मार्केट, मामा चौराहा, विकास नगर, लखनऊ के पास भव्य शपथ ग्रहण समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित नागरिकों की बड़ी संख्या में गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय श्री नीरज सिंह जी युवा नेता, भारतीय जनता पार्टी रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अमरनाथ मिश्रा जी अध्यक्ष, लखनऊ व्यापार मंडल ने की। अतिथियों ने अपने संबोधन में व्यापारियों की एकता, संगठन की मजबूती और क्षेत्र के व्यापारिक विकास पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर विकास नगर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। संगठन के संरक्षक पान सिंह भंडारी जी एवं शबाहत हुसैन साहब, चेयरमैन अनुपम सिंह भंडारी जी तथा अध्यक्ष मोहम्मद शोएब जलाली के नेतृत्व में नई टीम ने व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ महामंत्री शरीफ जी, कोषाध्यक्ष अकरम जी, महामंत्री अमन शुक्ला जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. पूजा सनवाल, अमन मुस्तफा खान, अनवर भाई, ऋषभ चौरसिया जी एवं अनस अहमद जी तथा उपाध्यक्ष के रूप में फैज खान, देवेंद्र सिंह नेगी जी एवं मनोज भाई को जिम्मेदारी सौंपी गई।

संगठन में वरिष्ठ संगठन सचिव सैय्यद अकरम भाई, संगठन सचिव डॉ. प्रिया एवं नफीस अहमद,प्रचार मंत्री – यासिर अब्बास एवं फैज अहमद सिद्दीकी,मीडिया प्रभारी आमिर अब्बास तथा विधि सलाहकार के रूप में मोनीसुर रहमान अंसारी, प्रदीप यादव एवं चौधरी मुशीर अहमद हाशमी को दायित्व प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त संगठन के सदस्यों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया तथा सभी व्यापारियों से संगठन की मजबूती के लिए सहयोग करने की अपील की गई।
अनुपम भंडारी एवं शोएब जलाली अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारी से एक संक्षिप्त वार्ता जिसमें व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संकल्प एवं व्यापारी बंधुओ की किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसके तत्काल समाधान के लिए एक टीमवर्क की तरह कार्य करेंगे तथा व्यापारियों की समस्या एवं आर्थिक उन्नति के लिए भी निरंतर कार्य करते जाएंगे









