आज 22 जनवरी 2025 की शुभ संध्या में शिव संस्कृति कला फाउंडेशन की ओर से अयोध्या में प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर ऑन लाइन एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम मनोरमा श्रीवास्तव ‘मनोरम’विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थी।संस्था की संस्थापिका मिठू रॉय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं शारदे की स्तुति से शुभारंभ किया,और संगोष्ठी का संचालन एवं संयोजन संस्था की प्रवक्ता पूजा श्रीवास्तव द्वारा किया गया।कवित्री अमिता मिश्रा,अयोध्या से बरखा सिंह,श्वेता श्रीवास्तव,कल्पना मिश्रा,रश्मि सिंह,और आशीष ने अपने विचारों और स्वयं की लिखी कविताओं के माध्यम से प्रभु श्री राम के चरणों में पुष्प अर्पित किए।अंत में विशिष्ट अतिथि द्वारा समीक्षा और पुनः फिर मिलने की आशा एवं श्री राम के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ l


