लखनऊ 16 फरवरी ।
संस्कृत संस्थान एवं ज्योति कलश संस्थान के संयुक्त तत्त्वधान मे आर्य भाषा संस्कृत के गीतो की संस्कृत गीतानि कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षक गुरू आशा श्रीवास्तव के निर्देशन मे आमोद आश्रम गोमतीनगर मे कार्यशाला का उद्घाटन प्रो डाॅ ऊषा सिन्हा , डाॅ रश्मि श्रीवास्तव की उपस्थित मे हुआ। महामन्त्री कनक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया आज प्रथम दिन बीस लोगो ने प्रतिभाग किया। गीतो की श्रृंखला मे सरस्वती वंदना
“मातः सरस्वति कुरु कृपामिह
जननि सुमतिं देहि मे।
करवाणि गुणगणगायनं
तव मङ्गलं च विधेहि ” से हुआ।
अर्चना गुप्ता,ज्योति किरन , अलका चतुर्वेदी, माधुरी , मनु राय, सहित बीस प्रतिभागी प्रथम दिन शामिल हुए।









