Thursday, March 12, 2026
spot_img
27.3 C
Lucknow
Thursday, March 12, 2026
Homeराजनीतिसमाजवादी पार्टी के सांसदों की बैठक समाप्त

समाजवादी पार्टी के सांसदों की बैठक समाप्त

समाजवादी पार्टी के सांसदों की बैठक समाप्त हो गई है।लखनऊ में हुई इस बैठक की अध्यक्षता सपा मुखिया अखिलेश यादव ने की जिसमें 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक के बाद सपा सांसद राजीव राय ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब आदमी डूबने लगता है तो वह फड़फड़ाने लगता है और सत्ता के अहंकार में उत्पात मचाता है।राजीव राय ने आगे कहा कि जनता इंतजार कर रही है कि सरकार से उत्तर प्रदेश को कैसे छुटकारा दिलाया जाए और ऐसा सबक सिखाया जाए कि ऐसी सरकार दोबारा कभी न आए।यह बैठक समाजवादी पार्टी की आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!