Tuesday, January 27, 2026
spot_img
17 C
Lucknow
Tuesday, January 27, 2026
spot_img
Homeप्रदेशसरदार वल्लभ भाई पटेल 150वीं जयंती अवसर पर पदयात्रा आयोजित

सरदार वल्लभ भाई पटेल 150वीं जयंती अवसर पर पदयात्रा आयोजित

सरदार वल्लभ भाई पटेल @150वीं जयंती अवसर पर भारत की एकता व अखंडता के संदेश के साथ पदयात्रा आयोजित सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जन्म जयंती समारोह के उपलक्ष में भारतवासियों में राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पदयात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत पश्चिम विधानसभा के सत्संग पार्क से आरम्भ एकता पदयात्रा रूपम टेलर चौराहा, मसानी देवी मंदिर सहादतगंज मातादीन रोड से होते हुए बाला गंज चौराहे पहुंची जहां आयोजित जनसभा व भव्य कार्यक्रम के साथ पदयात्रा का समापन हुआ।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी अंजनी श्रीवास्तव और पार्टी पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल अमर रहे के जयकारों के बीच सरदार पटेल को स्मरण करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

डॉक्टर नीरज सिंह ने कहा कि कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने भारत की एकता व अखंडता की जो नींव रखी थी, वही आज देश की मजबूती का आधार है। उन्होंने राष्ट्र के विकास के लिए सरदार पटेल द्वारा दिखाए गए मार्गों पर चलने का आह्वान किया। नीरज सिंह ने कहा कि सरदार पटेल के जीवन का यही उद्देश्य और संकल्प था कि भारत अखंड रहे, भारत अक्षुण्ण रहे। भारत की सांस्कृतिक विरासत का भव्य रूप आज पूरे विश्व के समक्ष एक आदर्श है।
अंग्रेजों ने फूट डालो और राज करो की नीति से वर्षों तक भारत में शासन किया लेकिन सरदार पटेल ने भारत को एक सूत्र में बांधकर, 562 रियासतों को एक माला में पिरोकर एक अखंड भारत की स्थापना की। ऐसे महापुरुष की 150वीं जयंती के अवसर पर उनका स्मरण करके हम अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं । यह अभियान भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता ही कर सकते हैं क्योंकि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जो पंच निष्ठा के साथ अपना सर्वस्व राष्ट्र को समर्पित करने के लिए तैयार रहता है। भारतीय जनता पार्टी ने देश को एक वैकल्पिक विचारधारा दी है जिसमें इस देश की मिट्टी की खुशबू है और जिसमें हम राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ 140 करोड़ भारतीयों को एक परिवार मानकर कार्यरत हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सर्व धर्म समभाव की भावना के साथ भारत को एक अखंड स्वरूप प्रदान करने के साथ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि यह अभियान युवाओं में राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को मजबूत करेगा।यह राष्ट्रव्यापी अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण ‘ के विजन से प्रेरित है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। इस पहल के तहत, युवा से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक सभी को भारत के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए एक विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और महापौर सुषमा खर्कवाल के नेतृत्व में सत्संग पार्क से आरंभ पदयात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। हाथों में तिरंगे झंडा ⁸लहराते हुए भारत माता की जय और सरदार पटेल अमर रहे के नारों के साथ देशभक्ति में सराबोर पदयात्रा लगभग 3 घंटे में समापन स्थल बालागंज पहुंची।

कार्यक्रम में महानगर महामंत्री राम अवतार कनौजिया उपाध्यक्ष जया शुक्ला, यू एन पांडे, मानवेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, अभिषेक खरे , सत्येंद्र सिंह, संकेत मिश्रा,मंडल अध्यक्ष विमल चौधरी, संदीप तिवारी,दीप प्रकाश , सोमेंद्र पांडे सहित विधानसभा के पार्षद गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!