लखनऊ महानगर संगठन चुनाव कार्यशाला का आयोजन महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में आज मानस मंदिर डालीगंज में किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला चुनाव अधिकारी नवीन जैन , प्रदेश महामंत्री संजय राय,भाजपा अवध क्षेत्र सदस्यता सह प्रमुख नीरज सिंह, एमएलसी मुकेश शर्मा ने संबोधित किया।
चुनाव अधिकारी नवीन जैन ने कहा कि संगठन पर्व के प्रथम चरण में बूथ समिति गठन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और दूसरे चरण में 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों और समितियां का उसके बाद 16 से 31 दिसंबर तक जिलों के चुनाव की प्रक्रिया होनी है।आप सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी सभी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करते हुए चुनाव जीतती आ रही है।अन्य किसी दलों के संगठन में कोई लोकतंत्र नहीं है कोई चुनाव नहीं होता है भारतीय जनता पार्टी एकमात्र संगठन ऐसा है जिसमें बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का निर्वाचन होता है। भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री बन सकता है यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है।
चुनाव अधिकारी नवीन जैन ने मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारीयों के चुनाव में पार्टी द्वारा निर्धारित योग्यताओं की जानकारी देते हुए बताया कि मंडल अध्यक्ष कम से कम दो बार के सक्रिय सदस्य ही बनेंगे। 45 वर्ष से कम आयु के मंडल अध्यक्ष बनाए जाएंगे। लगातार दो बार मंडल अध्यक्ष रह चुके इस बार मंडल अध्यक्ष नहीं बनेंगे। सर्व सम्मति और निष्पक्ष भाव से चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत चुनाव करना है और यह प्रयास करना है कि एक नाम पर सहमति बने। एक से अधिक नाम की स्थिति में निष्पक्ष मतदान कराए। सभी वर्गों के समावेश के साथ महिलाओं को भी प्राथमिकता दी जाए।
नीरज सिंह ने कहा कि सदस्यता के अभियान में बड़े कीर्तिमान स्थापित करके लखनऊ महानगर ने जो कार्य किया है उसकी चर्चा चारों तरफ है। प्राथमिक सदस्यों में सर्वाधिक सदस्य बनाने का कीर्तिमान बनाया है उसी प्रकार सक्रिय सदस्यता भी प्रदेश में सर्वाधिक होगी।सदस्यता अभियान के बाद इस माह आप सभी पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ मंडल अध्यक्ष का चुनाव कराएं। भाजपा में संगठन के दायित्वों का बदलाव करना एक सतत प्रक्रिया है। संगठन में परिवर्तन से प्रत्येक कार्यकर्ता को अवसर मिलता है।
प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में भारतीय जनता पार्टी की तरह अभियान और इस प्रकार से संगठनात्मक कार्यशालाएं नहीं होती हैं।विपक्षी पार्टियों में पारिवारिक सदस्य ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाता है कब कौन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा इसका पूर्व आकलन कोई नहीं कर सकता।
लखनउ में विकास का पूरा श्रेय लखनऊ के सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जाता है।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि बूथ स्तर पर समितियों का गठन लगभग पूरा हो चुका है और 15 दिसंबर तक चुनावी प्रक्रिया के तहत मंडलों में संगठनात्मक अनुभवशाली, क्षमतावान और सक्रिय कार्यकर्ताओं को मंडल समिति में स्थान दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से लखनऊ महानगर ने सदस्यता अभियान में प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता में भी पहला स्थान प्राप्त किया है उसके लिए सभी बधाई के पात्र है।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यशाला में राज्यसभा सांसद बृजलाल ,सत्यापन अधिकारी श्रीकृष्ण शास्त्री, रमेश तुफानी,उपविजेता अंजनी कुमार श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, मान सिंह, रामवतार कन्नौजिया,घनश्याम अग्रवाल, राकेश गुप्ता, हर शरण लाल गुप्ता, सहित प्रदेश व अवध क्षेत्र के लखनऊ से पदाधिकारी, महानगर पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल चुनाव अधिकारी , शक्ति केंद्र चुनाव अधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।