Wednesday, July 2, 2025
spot_img
28.9 C
Lucknow
Wednesday, July 2, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशउत्तर प्रदेशसामाजिक परिवर्तन प्रतीक स्थल पर बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण

सामाजिक परिवर्तन प्रतीक स्थल पर बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण

भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती की पूर्व दिवस पर लखनऊ में “डा० अंबेडकर मैराथन” का आयोजन अत्यंत उत्साह और सामाजिक चेतना के वातावरण में सम्पन्न हुआ जिसमें 5 हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया।

मैराथन दौड़ के शुभारंभ में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के संगठन प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह और कार्यक्रम संयोजक नीरज सिंह, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम मे मशाल जलाकर प्रतिभागियों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रदेश महामंत्री भाजपा गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, संतोष सिंह, एम एल सी मुकेश शर्मा, रामचंद्र सिंह प्रधान , महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, योगेश शुक्ला, डायरेक्टर आर पी सिंह, प्रवीण गर्ग,आर एस ओ अनिमेष सक्सेना मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

यह दौड़ अटल चौक होते हुए 1090 चौराहा तक सम्पन्न हुई। समापन अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने राज्यसभा सांसद बृज लाल और कार्यक्रम संयोजक नीरज सिंह के साथ खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार,मेडल व ट्रॉफी वितरित किए।

संगठन प्रदेश महामंत्री भाजपा धर्मपाल सिंह ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर जी की शिक्षाओं और उनके जीवन के आदर्शों पर जोर दिया। उन्होंने कहा,यह आयोजन न केवल बाबा साहब के विचारों को जनमानस तक पहुंचाने का माध्यम बना, बल्कि समाज में एकता, समानता और चेतना का सशक्त संकल्प भी प्रस्तुत किया।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री पाठक ने कहा,

श्री नीरज सिंह जी ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर जी के जीवन और उनके द्वारा किए गए संघर्षों को याद करते हुए कहा,

पूरे रूट पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर दौड़ में भाग ले रहे युवाओं पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। जनता के उत्साह, जल सेवा, तालियों और फूलों से भरे स्वागत स्थलों ने इस आयोजन को जन-जन का उत्सव बना दिया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि मैराथन में अवधेश चौधरी को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ, जिनको ₹50,000 (पचास हज़ार रुपये मात्र) का नगद पुरस्कार ,अनुपम को द्वितीय पुरस्कार के ₹25,000 (पच्चीस हज़ार रुपये, पंकज यादव को तृतीय पुरस्कार के ₹15,000 (पंद्रह हज़ार रुपये मात्र) नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस्लाम अली, संदीप पाल, राहुल सहरमन सरनालईया, उजाला, शिल्पी, प्रतिक्षा यादव, प्रेमलता, तथा शशिलता को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप प्रत्येक को 5000 दिए गए।

मैराथन के उपरांत, “सामाजिक परिवर्तन प्रतीक स्थल, गोमती नगर” पर एक भावपूर्ण माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ बाबा साहब डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमा पर श्री धर्मपाल सिंह जी, श्री नीरज सिंह जी तथा अन्य गणमान्य जनों द्वारा पुष्पमाला अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके जीवन दर्शन, संविधान निर्माण में योगदान तथा सामाजिक न्याय के लिए किए गए संघर्षों को स्मरण किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Verified by MonsterInsights