ओडिशा विजिजेंस ने कटक सर्कल के उप निदेशक (माइन्स) देवब्रत मोहन्ती को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। घूस की राशि कोई बहुत बड़े नहीं थी लेकिन इसके बाद जब जांच की गई तो उनके भुवनेश्वर स्थित फ्लैट से 4 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी मिल गई। यह ओडिशा विलेजेंस की अब तक की सबसे बड़ी नकदी जब्ती है।








