Wednesday, February 4, 2026
spot_img
12 C
Lucknow
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeक्राइमसुशांत गोल्फ सिटी सेवानिवृत्त एयरफोर्स अफसर को बदमाशों ने मारी गोली

सुशांत गोल्फ सिटी सेवानिवृत्त एयरफोर्स अफसर को बदमाशों ने मारी गोली

लखनऊ राजधानी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र निवासी 61 वर्षीय रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी अवधेश कुमार पाठक के रेस्टोरेंट में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। रिटायर्ड फौजी जब-तक कुछ समझ पाते कि असलहों से लैस हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली लगते ही वह फर्श पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे कि इससे पहले बदमाश असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकले। गोली चलने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल फौजी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई है। वहीं पुलिस पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।

सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत्त एयरफोर्स अधिकारी 61 वर्षीय अवधेश कुमार पाठक शॉपिंग स्क्वायर के नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं।
बताया जा रहा है कि रोज की तरह वह शुक्रवार रात रेस्टोरेंट में बैठे थे कि तभी असलहों से लैस बदमाशों ने धावा बोल दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान गोली लगते ही रिटायर्ड फौजी अवधेश कुमार पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचते कि इससे पहले बदमाश असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक अवधेश कुमार पाठक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि जल्द ही बदमाश सलाखों के पीछे होंगे। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल का यह भी कहना है कि इस मामले में पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!