उत्तर प्रदेश के हाथरस में सेना के जवान अखिलेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।बताया गया कि बाइक सवार चार युवकों ने पहले कार के टायर पर गोली चलाकर वाहन रुकवाया। इसके बाद जवान कार से उतरकर भागे तो पैर में गोली मारी गई और फिर शरीर पर कई गोलियां दाग दी गईं। अखिलेश सिंह कोर्ट में तारीख करके लौट रहे थे। मामले में पुलिस जांच में जुटी है।









