Wednesday, February 5, 2025
spot_img
26 C
Lucknow
Wednesday, February 5, 2025
spot_img
Homeप्रदेशउत्तर प्रदेशस्व० कल्याण सिंह की पुण्यतिथि 21 अगस्त को हिंदू गौरव दिवस के...

स्व० कल्याण सिंह की पुण्यतिथि 21 अगस्त को हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की 21 अगस्त, तृतीय पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनायेगी। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने पार्टी मुख्यालय पर लखनऊ महानगर और जिले के पदाधिकारीयों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक को संबोधित किया और श्रद्धांजलि कार्यक्रम की रूपरेखा सुनिश्चित की।
कल्याण सिंह जी के पौत्र बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि बाबूजी एक सर्वमान्य नेता रहे हैं और उनकी पुण्यतिथि पर सभी समाज और वर्ग के लोग उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करना चाहते हैं इसलिए विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी उनकी पुण्यतिथि को हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाते हुए बड़े स्तर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक सहित मंत्री, सांसद, विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रबुद्ध जन सहित बड़ी संख्या में लोग पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रहे स्वर्गीय कल्याण सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करने कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने बैठक समापन पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Verified by MonsterInsights