हरिद्वार में पश्चिमी यूपी के हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी पर उस वक्त हमला हुआ, जब पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने ले जा रही थी। बाइक सवार हमलावरों ने दो गोलियां चलाईं। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विनय त्यागी पर करोड़ों की हाई-प्रोफाइल चोरी का आरोप है। बताया जाता है कि देहरादून में खड़ी एक कार से कई किलो सोना, करोड़ों रुपये कैश और बेनामी संपत्तियों के कागजात चोरी किए गए थे। चर्चाएं हैं कि सोना और कैश तो बरामद हो चुका है, लेकिन बेनामी संपत्तियों के कागजात अभी गायब हैं, जिनका मामला कई सौ करोड़ का बताया जा रहा है।









