यूपी- हापुड़ जिले में चावल कारोबारी राकेश राजपूत से बदमाशों ने 64 लाख रुपये लूट लिए। वारदात दिल्ली–लखनऊ नेशनल हाईवे पर हुई, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
घटना के बाद मेरठ जोन में पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है और बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और मामले की जांच जारी है।









