Tuesday, December 9, 2025
spot_img
13 C
Lucknow
Tuesday, December 9, 2025
spot_img
Homeबड़ी खबर100 किमी की रफ्तार से हवाएं, भारी बारिश विनाशकारी तूफान ‘दितवाह’ को...

100 किमी की रफ्तार से हवाएं, भारी बारिश विनाशकारी तूफान ‘दितवाह’ को लेकर अलर्ट

श्रीलंका में भयंकर तबाही मचाने के बाद तूफान दितवाह अब तेजी से भारत की ओर बढ़ रहा है। श्रीलंका में इस तूफान ने कई इलाकों में भारी विनाश किया, तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के चलते पेड़ उखड़ गए, सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हुए और जनजीवन पूरी तरह ठप हो गया। तूफान के कारण करीब 100 लोगों की मौत हुई, जबकि कई लापता बताए जा रहे हैं।

भारत में IMD ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगले 24 से 48 घंटों में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की आशंका जताई है।

तूफान का असर केवल तटीय राज्यों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके दूरगामी प्रभाव कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड सहित अन्य राज्यों में भी देखने को मिल सकते हैं। हवाओं की गति में तेजी, समुद्र में ऊंची लहरें और कई राज्यों में मौसम के बिगड़ने की संभावना जताई गई है।

IMD ने लोगों से सतर्क रहने, समुद्र में न जाने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!