Monday, February 23, 2026
spot_img
16.9 C
Lucknow
Monday, February 23, 2026
spot_img
Homeप्रदेशलोहिया नगर प्रखंड द्वारा दो टीमों का लोहिया नगर रॉयल्स और लोहिया...

लोहिया नगर प्रखंड द्वारा दो टीमों का लोहिया नगर रॉयल्स और लोहिया नगर टाइगर्स के बीच क्रिकेट मैच 12- 12 ओवर का शिया पीजी कॉलेज सीतापुर रोड में आयोजित किया गया

आज दिनांक 22 फरवरी 2026 को लोहिया नगर प्रखंड द्वारा दो टीमों का लोहिया नगर रॉयल्स और लोहिया नगर टाइगर्स के बीच क्रिकेट मैच 12- 12 ओवर का शिया पीजी कॉलेज सीतापुर रोड में आयोजित किया गया जिसमें लोहिया नगर रॉयल्स टीम ने पहले बैटिंग चुनकर ओपनर अमर नाथ मिश्रा चीफ वार्डेन नागरिक सुरक्षा, लखनऊ और गुरप्रीत शेट्टी डिप्टी चीफ वार्डेन जिनका सामना बॉलर सुनील कुमार तिवारी डिविजनल वार्डेन प्रखंड लोहिया नगर ने शुरू किया विमल कुमार वर्मा घटना नियंत्रण अधिकारी ने 58 रन बनाते हुए अपनी टीम को 137 रन तक पहुंचने में महत्वपूर्ण योगदान दिया उसके बाद लोहिया नगर टाइगर्स के ओपनिंग में डॉ पंकज कुमार डिप्टी डिविजनल वार्डेन और अनुभव द्विवेदी ने अच्छी शुरुआत की। अनुभव द्विवेदी ने 30 गेंद में 68 रन बनाए। और आशुतोष मिश्रा ने 1 ओवर में चार छक्के लगाकर 25 रन जोड़कर मैच को जीत के नजदीक पहुंचकर आउट हो गए बाद में रितुराज रस्तोगी ने पहली बाल पर 4 रन मारकर शानदार जीत दिलाई। मनोज वर्मा ADC ने अच्छी फील्डिंग करते हुए और टीम का हौसला बढ़ाते हुए मैच को 2 ओवर पहले ही 7 विकेट से विजय दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। नागरिक सुरक्षा लखनऊ ADC रेखा पांडे द्वारा विजेता टीम के कैप्टन नबी हसन को ट्राफी प्रदान की गई। और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय नवल टाइम्स के प्रकाशक/सम्पादक नवल किशोर त्रिपाठी द्वारा उप विजेता कैप्टन आमिर अब्बास को ट्राफी प्रदान की गई इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अजीत सिंह (हमराह) द्वारा मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच अनुभव द्विवेदी और बेस्ट बॉलर पंकज पंत को ट्राफी देखकर सम्मानित किया। उक्त आयोजन में पधारे हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को डिविजनल वार्डेन सुनील कुमार तिवारी, डिप्टी डिविजनल वार्डेन डॉ पंकज कुमार, स्टाफ ऑफिसर कमलेश सिंह ने प्रतीकचिन्ह देकर सम्मानित किया। एम्पायर के रूप में अनंत सिंह तोमर, मुनीम पांडे ने अच्छा प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम में डिविजनल वार्डेन दिनेश माथुर राजाजीपुरम, नफीस अहमद गोमतीनगर, डिप्टी डिविजनल वार्डेन मजीद अली बीकेटी, ऐश्वर्य गोमतीनगर, स्टाफ ऑफिसर प्रदीप शर्मा महानगर, प्रखंड लोहिया नगर से सरोज शर्मा, सौरभ अग्रवाल, अमिताभ राय, किरण पुष्कर, सीमा आनंद, अंजू चौरसिया सहित काफी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!