Advertisement

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को लखनऊ पहुंचेंगे

WhatsApp Image 2026 04 09 at 7.00.15 PM

लखनऊ से सांसद केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार 11, 12, 13 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर रहेंगे । महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार 11 अप्रैल अपराह्न 03:20 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से 5-ए कालिदास मार्ग जाएंगे ।

सायं 4.30 बजे गोमतीनगर स्थित विवेक खंड दो, टंकी वाला पार्क में “गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति वार्षिकोत्सव” कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे ।

सायं 5.45 बजे कैंट स्थित सूर्या ऑडिटोरियम में “वार हीरोस एंड वीर नारिश” अभिनंदन कार्यक्रम सम्मिलित होगे।

सायं 6.35 बजे ” स्मृतिका वार मेमोरियल एंड लाइट, साउंड शो”, कार्यक्रम सम्मिलित होने के उपरांत शाम 7.15 बजे कालिदास मार्ग आवास जाएंगे।

अगले दिन रविवार 12 अप्रैल को सायं 5 बजे गोमती नगर स्थित पूरब मंडल-एक, सेट एमआर जयपुरिया स्कूल गोमतीनगर में “वरिष्ठ जन संवाद” कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

सायं 6 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में श्री लाल जी टंडन फाउंडेशन द्वारा पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम उपरांत कालिदास मार्ग आवास जाएंगे।

फिर सोमवार 13 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम में “सांसद खेल महाकुंभ” का उद्घाटन करेंगे।

कार्यक्रम के उपरांत पूर्वाह्न 10:35 पर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और 11:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।