Advertisement

भाजपा लखनऊ महानगर के सभी मंडलों पर आयोजित होगी नारी शक्ति सम्मेलन एवं महिला जन आक्रोश पदयात्रा

WhatsApp Image 2026 04 23 at 17.51.55

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्यालय पर भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने सभी मंडल पर आयोजित होने वाली नारी शक्ति सम्मेलन एवं महिला जन आक्रोश पदयात्रा के निमित बैठक की।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर के सभी मंडलों पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है। 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सभी मंडलों पर नारी शक्ति सम्मेलन एवं महिला जन आक्रोश पदयात्रा आयोजित की जाएगी। मंडल क्षेत्रों में नारी शक्ति सम्मेलन के जरिए महिलाओं तक सीधे सम्पर्क किया जाएगा। इसके लिए महिला मोर्चा को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। महिला जन आक्रोश पदयात्रा के जरिए कांग्रेस के साथ विपक्ष के ढोंग और महिला विरोधी सोच को उजागर किया जाएगा पदयात्रा में सभी स्थानीय महिला जनप्रतिनिधियों का उपस्थित रहना अनिवार्य है।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि महामंत्री धनश्याम दास अग्रवाल, सतेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष जीडी शुक्ला, दीपू शुक्ला, योगेंद्र पटेल, मंत्री अर्चना साहू, कार्यालय सहमंत्री मयंक बाजपाई, आई टी संयोजक उत्तम मिश्रा उपस्थित रहे।