Advertisement

मोनिका ने बिजनौर में साइबर अपराधियों से परेशान होकर जान दे दी

WhatsApp Image 2026 04 30 at 13.46.32

मोनिका डिजिटल अरेस्ट हो गई थी और इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि जब मोनिका की चिता जल रही थी, तब भी उनका फोन बज रहा था और जब फोन उठाया गया तो वीडियो कॉल पर एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में दिखा मोनिका की बेटी ने बताया कि मां रात में बहुत परेशान थीं और वह पन्ने में कुछ लिख रही थीं. वो पन्ना सुसाइड नोट था

मोनिका ने सुसाइड नोट में लिखा था- “पति देव मैं, आपसे झूठ नहीं बोल सकती. मुझे आपसे बहुत सारी बात करनी है. मुझे आपको बहुत कुछ बताना है मुझे बहुत दिन से एक लड़के ने बहुत परेशान कर रखा है. अब वो मुझे ब्लैकमेल कर रहा है. आपसे बहुत प्यार करती हूं, प्लीज हो सके तो मुझे माफ कर देना और बच्चों का ध्यान रखना मेरे मरने के बाद दोबारा जन्म मिले तो आप ही मिलो इसके बाद लिखा कि हमारी शादी की सालगिरह आ रही है. आगे लिखा कि यह पेपर मेरे घरवालों को दिखा देना- मम्मी-पापा और भाइयों सॉरी

सॉरी जिया, मम्मी को मरना ही पड़ेगा,उस लड़के ने ज्यादा परेशान कर रखा है आपकी मम्मी को

साइबर अपराधियों ने दस दिन से ज्यादा समय तक मोनिका को डिजिटल अरेस्ट कर रखा था और पैसे भी अपने अकाउंट में डलवाए थे