Advertisement

बंगाल असम और पुडुचेरी जीत पर भव्य जश्न पटाखे, ढोल नगाड़े और मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार

WhatsApp Image 2026 05 04 at 16.00.55

लखनऊ पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली शानदार जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, बृजेश पाठक, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, ने जश्न के दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और इस ऐतिहासिक जीत को जनसमर्थन की जीत बताया। ढोल-नगाड़ों पर कार्यकर्ताओं, युवाओं और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।