Advertisement

योगी कैबिनेट की तबादला नीति पर मुहर

WhatsApp Image 2026 05 04 at 22.16.28

योगी कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश में नई तबादला नीति को मंजूरी दे दी है, जो कल से पूरे प्रदेश में लागू होगी। विभागाध्यक्ष और मंत्री मिलकर तबादले करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की वार्षिक तबादला नीति को मंजूरी दे दी गई है। बैठक समाप्त होने के बाद सरकार ने स्पष्ट किया कि यह नई नीति कल से पूरे प्रदेश में प्रभावी रूप से लागू हो जाएगी।

बता दें, नई तबादला नीति के तहत अब विभागाध्यक्ष और संबंधित मंत्री मिलकर कर्मचारियों के स्थानांतरण का निर्णय ले सकेंगे। इसके साथ ही यह भी तय किया गया है कि किसी भी विभाग में कुल स्वीकृत पदों की क्षमता का अधिकतम 10 प्रतिशत ही तबादला किया जा सकेगा।

सरकार का कहना है कि इस नीति का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी और सुचारू बनाना है। इससे विभागों में कामकाज की गति बेहतर होगी और कर्मचारियों की तैनाती में संतुलन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

बैठक में यह भी माना गया कि नई व्यवस्था से लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों के स्थानांतरण की प्रक्रिया भी सरल और व्यवस्थित होगी। सरकार ने इसे प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

WhatsApp Image 2026 05 04 at 17.31.25

उत्तर प्रदेश-ट्रांसफर पॉलिसी को कैबिनेट से मंजूरी

असम विधानसभा चुनाव और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक से पहले प्रदेश कैबिनेट मंत्रियों के साथ जश्न मनाया