Advertisement

झांसी पुलिस ने IPL सट्टा खिलाने वाले गैंग की दो युवतियों को गिरफ्तार किया है

WhatsApp Image 2026 05 09 at 10.01.06

उत्तर प्रदेश झांसी पुलिस ने IPL सट्टा खिलाने वाले गैंग की दो युवतियों यशस्वी द्विवेदी और निशा खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इनके पास से सोने के 9 बिस्किट, 939 ग्राम सोना, 4 किलो चांदी के बिस्किट और करीब 19 लाख रुपए नकद बरामद हुए हैं।

यशस्वी द्विवेदी का नाम UP पुलिस के सिपाही रजत से जुड़ा बताया जा रहा है। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। आरोप है कि सिपाही रजत भी IPL सट्टा नेटवर्क से जुड़ा था। इसी सिपाही पर कुछ दिन पहले थार गाड़ी से बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के पूर्व रजिस्ट्रार को कुचलने का आरोप लगा था।

मामले में SSP ने सिपाही रजत को बर्खास्त कर दिया है। पुलिस के मुताबिक IPL सट्टा गैंग का सरगना BJP नेता आशीष उपाध्याय है, जो पहले ही जेल जा चुका है।