Advertisement

स्व. प्रदीप भार्गव जी की पुण्य स्मृति में आयोजित बड़े मंगल भंडारे में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी

WhatsApp Image 2026 05 12 at 19.25.57

लखनऊ अशोक सिंघल चौराहा, कैन्ट रोड स्थित परिसर में स्वर्गीय श्री प्रदीप भार्गव जी की पुण्य स्मृति में पावन बड़े मंगल भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी उपस्थित होकर दिवंगत पुण्य आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।

डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, समर्पण और श्रद्धा का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और संस्कारों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने आयोजित भंडारा प्रसाद वितरण में सहभागिता कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया एवं बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद चित्रगुप्त धाम झूलेलाल वाटिका में दिलीप श्रीवास्तव आयोजित भंडारे में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर भाजपा लखनऊ महानगर मंत्री अपूर्व भार्गव सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल प्रान्त प्रचारक कौशल पर्यावरण प्रमुख गोपाल आर्य प्रमुख प्रचारक मनोज कांत विभाग कार्यवाह प्रशांत भाटिया राष्ट्र धर्म निर्देशक अभिनव भार्गव एवं शिप्रा पाठक वाटर वुमन ऑफ इंडिया सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।